कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अट्टुकल देवी मंदिर में की पूजा

तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 31 मार्च 2021। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार देर रात को अट्टुकल देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। यह मंदिर महिलाओं का सबरीमाला के नाम से भी जाना जाता है। प्रियंका गांधी के साथ नीमोम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन और वट्टीयोटकावू से वीणा एस नायर समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव ने कट्टाकडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद मंदिर में पूजा की। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष पोंगल के अवसर पर लाखों महिलाएं अट्टूकल मंदिर की परिक्रमा लगाती हैं और बेहतर फसल के लिए पूजा करती हैं।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...