अरुणाचल प्रदेश : भाजपा ने दिया नीतीश को बड़ा झटका, जदयू के छह विधायकों को तोड़ा

ईटानगर, शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2020। भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही सहयोगी दल जदयू को बड़ा झटका दिया है। बिहार में नीतीश सरकार में शामिल भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में नीतीश की पार्टी जदयू के छह विधायकों को तोड़ लिया है। बता दें कि राज्य में जदयू पार्टी के सात विधायक थे, जिनमें से छह भाजपा शामिल हो गए हैं। राज्य विधानसभा के अनुसार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंचायत और नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले यह खबर सामने आई है।
रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।जदयू ने 26 नवंबर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। जदयू के इन छह विधायकों ने इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बिना बताए तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था। पीपीए विधायक को भी क्षेत्रीय पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा कि हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार कर लिया है।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...