राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विजय दिवस पर भारतीय बलों की बहादुरी की प्रशंसा की

नई दिल्ली, बुधवार, 16 दिसम्बर 2020। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की बहादुरी की बुधवार को प्रशंसा की और कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘आइए, विजय दिवस पर हमारे जवानों की बहादुरी को याद करें, जिन्होंने हमारी सम्प्रभुता और मानवीय गरिमा की रक्षा को लेकर देश की अडिग प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। उन्होंने 1971 के युद्ध में असाधारण साहस और शूरता दिखाई। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में 1971 में भारत को जीत मिली थी और केवल 13 दिनों के युद्ध के बाद एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...