उन्नाव में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, 15 घायल

उन्नाव (उप्र), रविवार, 13 दिसम्बर 2020। उन्नाव जिले में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से 8 बच्चों सहित कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। यह घटना कोतवाली थाना में आने वाले सलेमपुर करौं गांव में शनिवार की शाम को हुई। उन्नाव के एसपी सुरेशराव ए. कुलकर्णी ने कहा, "यह घटना मनोज सोनकर के घर पर हुई। उनके यहां रसोई गैस सिलेंडर में हो रहे रिसाव के कारण आग लग गई। आग को काबू में करने के लिए कई दमकलकर्मियों की मदद ली गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनमें से 2 की हालत गंभीर है। सोनकर के परिवार के सदस्यों और उन्हें बचाने गए पड़ोस के कई अन्य लोग घायल हुए हैं।" पुलिस ने कहा कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई क्योंकि समय रहते घर के अंदर के लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने घायलों की पहचान मनीष, सुरेंद्र, रेखा, अगनू, सरला, आशा, सुरेश और 8 बच्चों शिवा, शुभम, शुभी, करण, सौम्या, पल्लवी, कल्पना और किशन के रूप में की है।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...