तेलंगाना की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद के लिए पलानीस्वामी को कहा- शुक्रिया

चेन्नई, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020। तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का 10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे राज्य की मदद के लिए पलानीस्वामी ने यह राशि दी है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव और पलानीस्वामी के बीच फोन पर बातचीत हुई। राव ने इस दौरान पलानीस्वामी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। पलानीस्वामी ने सोमवार को तेलंगाना को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने मुख्यमंत्री का फोन पर शुक्रिया अदा किया। वहीं राज्यपाल सौंदरराजन ने भी पलानीस्वामी से फोन पर बातचीत की और आर्थिक मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।


Similar Post
-
मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई, 38 लोग अब भी लापता
गुवाहाटी, शनिवार, 02 जुलाई 2022। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलव ...
-
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा- मुझे भी बागी होने का प्रस्ताव मिला था
मुंबई, शनिवार, 02 जुलाई 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा ...