वडोदरा में जैश का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, वायुसेना स्टेशन पर हमले की साजिश रची थी : एटीएस
अहमदाबाद, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा में स्थित वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन पर हमले की कथित साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एटीएस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील जोशी ने बताया कि विभिन्न माध्यम से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर असम के करीमगंज निवासी आरोपी मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरुद्दीन को बृहस्पतिवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास से पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि एटीएस टीम ने उसके पास से एक असॉल्ट राइफल (जिसके एके-47 होने का संदेह है), 23 कारतूस, दो खाली कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का एक झंडा, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी को वडोदरा स्थित आईएएफ स्टेशन के गेट पर हमला करने का काम सौंपा गया था और उसके मोबाइल फोन से स्टेशन की तस्वीरें बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
हिंद महासागर क्षेत्र के देश आपसी सहयोग को और मजबूत करें: जयशंकर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श ...
-
मीडिया के लिए खोला गया अरविंद केजरीवाल का पूर्व बंगला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्र ...
-
एसआईआर: न्यायालय बंगाल के छह और नगर निकायों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई को सहमत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। उच्च्तम न्यायालय कोलकाता न ...
