कोलकाता के अस्पताल में एक्स-रे कक्ष की छत का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

img

कोलकाता, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष की छत का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को गिर गया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में रखरखाव के कामकाज को लेकर चिंता पैदा हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां स्थित नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में हुई, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कहा, ‘‘हमें इस घटना की जानकारी मिली है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। पिछले 15 दिन से हम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से अस्पतालों में मरम्मत की जरूरत वाले स्थानों का मूल्यांकन करने के लिए कह रहे हैं। इसकी सूची तैयार की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement