अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ पिस्तौल, 1.313 किलोग्राम हेरोइन, 60 हजार रुपये नकद और 13 कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों को मुहैया कराने के लिए इनके माध्यम से अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे। इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा और रंजीत एवेन्यू थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मामले में संपर्कों की कड़ी का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
डोभाल का हिंद महासागर की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का आह्वान
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (ए ...
-
भाजपा-शिअद गठबंधन के बाद, प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को पंजाब में राजग की पहली रैली करेंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअ ...
-
आईआईटी ने पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के दौरान तीव्रता का आकलन करने का तरीका विकसित किया
नई दिल्ली, बुधवार, 25 नवम्बर 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ...
