भाजपा की पंजाब इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया
चंडीगढ़, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी लाने के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन की सोमवार को घोषणा की। ढिल्लों के अलावा समिति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, राज्यसभा सदस्य तरुण चुग, पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक और विजय सांपला, प्रदेश महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासुलु तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।
प्रदेश सचिव मनजीत सिंह मन्ना, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, विधायक जंगी लाल महाजन और पूर्व विधायक दिनेश बब्बू भी समिति में शामिल हैं। इनके अलावा, सांसद एवं पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश के सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को प्रदेश चुनाव समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ढिल्लों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को और मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और राज्य को विकास, समृद्धि तथा स्थिरता के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
थरूर ने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर राहुल के रुख का समर्थन किया
तिरूवनंतपुरम, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर न ...
-
विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही
भुवनेश्वर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार द्वारा 2022 से 2024 के ...
-
कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार ...
