पुरानी दिल्ली में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। डीएफएस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी और उसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और अधिकारी मौके पर भेजे गए। अधिकारियों के मुताबिक, मौके खोज अभियान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ...
-
तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना
चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थि ...
-
अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को ...
