मणिपुर के नोनी में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

img

इंफाल, रविवार , 01 नवम्बर 2026। मणिपुर के नोनी जिले में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह केकरू नगा गांव में गोलीबारी शुरू हुई। पहाड़ी इलाके में स्थित इस गांव के जंगलों में कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होती रही, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, “इलाके में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।” इस बीच, कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने तीन युवकों की हत्या की कड़ी निंदा की। केआईएम ने एक बयान में आरोप लगाया कि इन हत्याओं के पीछे “नगा उग्रवादी समूहों” का हाथ है। संगठन ने “न्याय, जवाबदेही और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई” की मांग की है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement