बिहार में मकान में रखे पटाखों में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई
सिवान, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। बिहार के सिवान जिले में एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट होने के कारण मरने वालों की संख्या दो और लोगों की मौत के बाद बढ़कर पांच हो गई है, मरने वालों में दो नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। फिलहाल कोई भी घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों को मामूली चोट आई थीं, लेकिन उन्होंने पुलिस या संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं दी है। हम घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
मृतकों की पहचान अमरुद्दीन अहमद (70), मुस्कल सिद्दीकी (20), खुशबू सिद्दीकी (10), अरशद सिद्दीकी (8) और राज कुमार उर्फ भोला (35) के रूप में हुई है। पुलिस के एक बयान के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पटाखे बनाने वाली इस “अवैध” इकाई के लिए विस्फोटक सामग्री कहां से खरीदी गई थी।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
