मिजोरम के सैतुअल में 2.91 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, मणिपुर का व्यक्ति गिरफ्तार
सैतुअल, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। मिजोरम के सैतुअल जिले में मणिपुर के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को 2.91 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे, केइफांग इलाके के कुअलमावी में एक जांच के दौरान सफेद रंग की एक कार को रोका गया। पुलिस ने बताया कि यह वाहन मणिपुर से आइजोल जा रहा था, तभी इसे रोका गया। पुलिस के अनुसार, वाहन की तलाशी लेने पर साबुन के 100 डिब्बे मिले, जिनमें 1.45 किलोग्राम हेरोइन थी और इसकी कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान मणिपुर के कांगपोकपी जिले के थांगमिनलुन बैटे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि ये मादक पदार्थ कहां ले जाया जा रहा था।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
