पटनायक ने मध्यप्रदेश के मंदिर के पास हुए हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया

img

भुवनेश्वर, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मध्यप्रदेश के एक मंदिर के पास हुए हादसे में 14 लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक कई श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 28 अन्य घायल हो गए। पटनायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए इस दुखद हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दे। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे चिनोर रोड पर एक ढलान के पास स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर हुआ। इस घटना ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि पंजाब पंजीकरण नंबर वाला यह ट्रक निषिद्ध क्षेत्र जोन में घुस गया था। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक कई श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ और सड़क किनारे बनी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि संभवत: ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने गाड़ी को काबू करने की कोशिश में उसे बाईं ओर मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रक सीधे आगे बढ़ता तो वह कम से कम 600 से 700 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लेता।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement