तमिलनाडु: विल्लुपुरम में कार-ट्रक की टक्कर में बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

img

विल्लुपुरम, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में विक्रवांडि के पास तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकराने के कारण एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसा शनिवार देर रात विल्लुपुरम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वी. सालई के पास हुआ। चेन्नई के मौलीवक्कम निवासी छह सदस्यीय परिवार थूथुकुडी से घर लौट रहा था कि तभी उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक का चालक तिरुचेंदूर से चेन्नई मछली लेकर जा रहा था और उसने चाय पीने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान जॉन ब्रिटो (37), उनकी मां थांगाबाई (65) और एक बच्चे, युवाना एंजेलिन के रूप में हुई है। इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की पहचान एंटो राजकुमार, नट्टा त्रिश्टी और जेसी युवाना के रूप में हुई है। विक्रवांडि पुलिस ने घायलों को मुंडियाम्बक्कम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारण व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंडियामबक्कम सरकारी अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार के मलबे को हटा दिया गया है और इसके बाद यातायात फिर से बहाल कर दिया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement