भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी व बदली जाती हैं, ‘गोलियों की धमकी’ से नहीं: नकवी

img

नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को विपक्ष पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी व बदली जाती हैं, न कि ‘गोलियों की धमकी’ से। नकवी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि कुछ राजनीतिक दलों पर ‘सत्ता परिवर्तन का जुनून’ सवार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “1975-77 के आपातकाल के दौरान के अत्याचारों के दौर को छोड़ दें, तो 18 आम चुनावों और सैकड़ों विधानसभा, पंचायत तथा स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों ने अपने जनादेश की ताकत के रूप में ‘मतपत्र’ को चुना, न कि गोलियों को।” 

नकवी ने कहा कि ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने वालों को याद रखना चाहिए कि भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी और बदली जाती हैं, न कि ‘गोलियों की धमकी’ से। उन्होंने कहा, “आज भी चुनावों के जरिए जनता का जनादेश हमारे जीवंत लोकतंत्र का जुनून और भावना है और यह अब भी मजबूत तथा कायम है।” इससे पहले, पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा था कि विपक्ष बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल ‘अराजकता’ फैलाने के लिए कर रहा है। लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था कि लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने की छूट नहीं देता। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement