उपराज्यपाल ने पुरानी दिल्ली में नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के कई स्थानों पर नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए। उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि एलजी ने लाल किले के पास स्थित आरआरआर केंद्र, पैदल यात्रियों के लिए विकसित चांदनी चौक के क्षेत्र, विजय घाट स्थित कबूतरों को दाना डालने के स्थान और बेला रोड स्थित एकीकृत परिवहन केंद्र का निरीक्षण किया। आरआरआर केंद्रों पर पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने और घरेलू सामान जमा किए जा सकते हैं, ताकि उनका पुनः उपयोग या पुनर्चक्रण किया जा सके।
पोस्ट के अनुसार, संधू ने नागरिक सुविधाओं के निर्धारित मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुरानी दिल्ली शहर का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र है और यहां विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ठोस कचरा प्रबंधन बेहतर बनाने, कचरे को उसके स्रोत पर ही प्रभावी ढंग से अलग-अलग करने और निरीक्षण किए गए सभी स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। संधू ने पुरानी दिल्ली की विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ वहां के नागरिक बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया। संधू ने कहा, ‘‘स्वच्छ और रहने योग्य पुरानी दिल्ली, विकसित दिल्ली के निर्माण के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा है।’’
Similar Post
-
उपराज्यपाल ने पुरानी दिल्ली में नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजी ...
-
पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, संगठित अपराध बढ़ रहा है: अमित शाह
चंडीगढ़, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ...
-
यदि न्यायालय को लगता है कि मैंने अनुचित टिप्पणी की है, तो माफी मांगने में कुछ गलत नहीं: राउत
मुंबई, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ...
