असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने कछार जिले में 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने एक अभियान के दौरान ट्रक से 2.3 लाख याबा गोलियां जब्त कीं। उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इस ट्रक में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा सामान था। क्या कछार पुलिस के हाथ सोना लगा? नहीं, उन्होंने 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त कीं। ट्रक के एक गुप्त केबिन से 2.3 लाख टैबलेट बरामद की गईं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया।’’ पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। याबा गोली का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है। देश में यह प्रतिबंधित है, क्योंकि मेथामफेटामाइन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में शामिल पदार्थ है।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
