‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाने वाले कथित स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो की पुलिस जांच को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने बृहस्पतिवार को पलटवार किया। प्रियंक ने कहा कि पुलिस तय प्रक्रियाओं का पालन करेगी और उन्हें जांच करने के तौर-तरीके जेडी(एस) नेता से सीखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एक शिकायत मिली है और पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं।
प्रियंक खरगे ने कहा, ‘‘हम कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए हर आरोप का जवाब नहीं दे सकते। एक शिकायत मिली है। जिन पर संदेह है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। यह आप हो सकते हैं या कोई और। यदि कल कुमारस्वामी पर संदेह होता है, तो उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। हमने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।’’ मंत्री ने कहा कि जांच स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है और उन्होंने सवाल किया कि क्या जांच कुमारस्वामी के सुझावों के आधार पर होनी चाहिए।
कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार पर ‘स्टिंग ऑपरेशन’ के सिलसिले में जेडी(एस) कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को बिना नोटिस के पूछताछ के लिए उठाया गया और कई घंटों तक अज्ञात स्थान पर रखा गया। उन्होंने प्रियंक खरगे पर भी तीखा हमला बोला और सवाल किया कि सरकार असली दोषियों के पीछे क्यों नहीं जा रही है। कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री को चुनौती दी कि यदि उनके पास किसी पांच सितारा होटल में हुई कथित गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी या सबूत है, तो वे सार्वजनिक रूप से बार-बार आरोप लगाने के बजाय उसे साझा करें।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
