‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ किए हैं, जिनमें फिल्म की मजेदार केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और लीक से हटकर अंदाज देखने को मिल रहे हैं। पहला प्यार दूसरी बार फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज से पहले फिल्म को लेकर हर तरफ एक्साइटमेंट देखने मिल रही है, ऐसे में मेकर्स ने उत्साह को और बढ़ाते हुए कप्लस के कुछ क्वेर्की पोस्टर्स रिलीज़ किए हैं। इन पोस्टर्स में 6 नए एक्टर्स के मस्ती भरे और ड्रैमेटिक यंग लव की झलक देखने मिल रही है। यह मच अवेटेड फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में फ्रेंडशिप, कॉमेडी, पहले क्रश, फ्रेंडशिप बॉन्ड और ट्विस्ट के साथ प्यार को मिलने वाले दूसरे मौके को दिखाया गया है।
छह नए चेहरों स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा को पेश करती फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा इसे को-प्रोड्यूस किया गया है। अब मेकर्स द्वारा रिलीज़ किए गए सभी नए पोस्टर्स में सभी एक्टर्स की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को मस्तीभरे पोज़, बोल्ड विज़ुअल इशारों और शरारत के एक अलग अंदाज के साथ जवानी के बेबाक रंग को पेश करते हुए दिखाया गया है।
Similar Post
-
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ कि ...
-
‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या जाएंगी यामी गौतम
यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्म ...
-
वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस ल ...
