कॉजपा के तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बीच अजिंक्य शिंदे करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व: दीपके

img

नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक वह और संगठन के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका के कारण पहले ही शुक्रवार रात को एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। उन्होंने समर्थकों से कहा कि यदि वे यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। ऐसी स्थिति में वे शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हों। संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान के उतरने के कुछ ही देर बाद उसके भीतर से दीपके, दास और रांका को हिरासत में ले लिया। तीनों नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement