कॉजपा के प्रदर्शन से पहले अहमदाबाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने या नजरबंद करने का आरोप

img

अहमदाबाद, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के युवा संगठनों से जुड़े लोगों सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन से पहले अहमदाबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया या उनके घरों में नजरबंद कर दिया। इससे जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को अहमदाबाद से नयी दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।

कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लिया गया या घरों में नजरबंद कर दिया गया।अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि एहतियातन यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं रखा गया है। कार्यकर्ता देव देसाई ने आरोप लगाया कि उन्हें शुक्रवार सुबह से शनिवार तड़के तक घर में नजरबंद रखा गया।

उन्होंने कहा, “मुझे शनिवार सुबह तक घर में नजरबंद रखा गया। शुक्रवार सुबह से ही मेरे घर के बाहर पुलिस तैनात थी, जो शनिवार सुबह वहां से हटी। मेरी दिल्ली जाने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन हमारे खिलाफ सिर्फ इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि हम कार्यकर्ता हैं।” थिएटर निर्देशक सावन झालरिया ने दावा किया कि पुलिस कुछ छात्रों के घर गई और उनसे पूछा कि क्या वे दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन में शामिल होने या अहमदाबाद में प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “पुलिसकर्मी मेरे घर आए, कुछ सवाल पूछे और चले गए। उन्हें संदेह था कि मैं दिल्ली जाने की योजना बना रहा हूं। उन्होंने कुछ सामान्य जानकारियां पूछीं और फिर चले गए। मेरी दिल्ली जाने की कोई योजना नहीं थी।”

इस बीच, ‘स्टूडेंट एंड यूथ कलेक्टिव ग्रुप’ ने कॉजपा के समर्थन में शनिवार शाम प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एनएसयूआई, एसवाईसीए, एसएफआई, आरडीएमए और एआईएमएसएस सहित कई युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के इसमें शामिल होने की योजना है। इस समूह ने वडोदरा में भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर अहमदाबाद से नयी दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement