जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत के लिए युवा कांग्रेस की याचिका पर तुरंत सुनवाई से अदालत का इनकार

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति संबंधी युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की याचिका पर शुक्रवार को तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

इस मामले का पहली बार उल्लेख बृहस्पतिवार को किया गया था और पीठ ने इसे शुक्रवार को सूचीबद्ध करने की अनुमति प्रदान की। शुक्रवार को जब याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई तो वकील ने एक बार फिर इस पर आज ही सुनवाई का अनुरोध किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए वकील के बार-बार आग्रह करने के बावजूद इसे तुरंत सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘आज ऐसी क्या आपात स्थिति है? हम इस पर सोमवार को सुनवाई करेंगे। इसे सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।’’ दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद युवा कांग्रेस ने उच्च न्यायालय का रुख किया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement