कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया

img

बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी’’ का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफा देने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां नागरिक समाज समूह और कॉजपा द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करना था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी का आरोप लगाया। दीपके ने कहा, ‘‘हम सड़कों पर उतरेंगे, लोकतंत्र को फिर से हासिल करेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा देने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement