एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज में न पारदर्शिता है, न जवाबदेही : ध्रुव राठी
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज में ‘‘न तो कोई पारदर्शिता है और न ही जवाबदेही।’’ राठी ने नागरिक संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा यहां फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया हूं।’’
प्रदर्शन में शामिल अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने भी एसआईआर की प्रक्रिया रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह केवल मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों की गरिमा और अधिकारों पर हमला है। राज ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।’’ कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
