जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास सेना ने बारूदी सुरंग को नष्ट किया

img

मेंढर/जम्मू, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बृहस्पतिवार को एक बारूदी सुरंग का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालाकोट के अग्रिम इलाके में नियमित गश्त के दौरान बारूदी सुरंग का पता चला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी अवरोधक प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। बारिश के कारण ये कभी-कभी अपने स्थान से बह जाती हैं और बाद में पता चलने पर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्हें नष्ट कर दिया जाता है।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement