रास चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य, पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया

img

नई दिल्ली, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। भाजपा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement