बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 70.70 लाख रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार

img

बेंगलुरु, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। बैंकॉक से यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 70.70 लाख रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी 28 सितंबर को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत की गई। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से पहुंचे एक यात्री को पकड़ा और उसके पास से 70.70 लाख रुपये मूल्य का 2.02 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया।’’

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि 27 सितंबर को दुबई से पहुंचे एक यात्री को भी कथित तौर पर सोने की तस्करी का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा गया। यात्री ने अपनी पैंट की जेब में सोने के नौ बिस्किट छिपाकर 1.04 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.64 करोड़ रुपये आंकी गई है। विभाग ने बताया कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement