पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से आज सोमवार को भी कई जगह बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों में राज्य के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 62 मिलीमीटर बारिश बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हुई।
मौसम केंद्र ने कहा कि इसके प्रभाव से आज 28 सितंबर को बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 सितंबर से विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः सूखा रहने की उम्मीद है।
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
