मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल के अंदर बिजली का तार गिरने से चार की मौत, तीन झुलसे

img

मंडला (मध्यप्रदेश), शनिवार, 26 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के गणेश पंडाल के अंदर सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिरने और करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर नैनपुर के हीरापुर गांव में हुई। नैनपुर थाना प्रभारी मनशराम वागेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद आयोजन समिति के सदस्य वापस लौटे थे। इसके बाद आठ युवक पंडाल के अंदर सो गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, वहां शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू होने पर तार के संपर्क में आने से लोगों को करंट लग गया। वागेन ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौत हो गई।’’ अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जैनू भनवरे (19), रवि झरिया (24), कृष्ण कुमार भनवरे (18) और वीरेंद्र भनवरे (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement