अलग अलग घटनाओं में मिट्टी की दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

img

लखीमपुर खीरी/अमेठी (उप्र), शनिवार, 26 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी एवं अमेठी जिलों में अलग-अलग घटनाओं में मिट्टी की दीवार गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव पुलिस थाना क्षेत्र के रहमत नगर गांव में शनिवार तड़के एक झोपड़ी की मिट्टी की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। वहीं, अमेठी में जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसमें दबकर एक दलित महिला की मृत्यु हो गई।

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाने के प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन कश्यप (50), उसकी पत्नी कविता (45) और बेटा अनिल (6) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में विधिक कार्यवाही चल रही है। इस बीच, अमेठी के जामों थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ऊषा देवी (32) अपने घर के पीछे कच्ची खंडहरनुमा खड़ी दीवार के बगल में बंधी भैंस खोलने अपने पति रामकुमार पासी के साथ गई थी। अचानक दीवार गिरने से ऊषा देवी मलबे में दब गई जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement