तुंगनाथ यात्रा पर आई पंजाब की महिला श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत

img

रुद्रप्रयाग, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ यात्रा पर आई पंजाब की एक महिला श्रद्धालु की चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरने से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम पंजाब की एक महिला श्रद्धालु के खाई से गिरकर लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद खोज अभियान चलाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान सोमवार को चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर रावणशिला के पास 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान पंजाब निवासी पूजा साहनी (26) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिये करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर चोपता पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement