बेंगलुरु पुलिस ने अपने कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए खुशी परियोजना शुरू की
बेंगलुरु, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। बेंगलुरु शहर पुलिस ने अपने कर्मियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और उनके कल्याण के लिए मंगलवार से ‘खुशी परियोजना’ के नाम से एक नयी पहल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में इस परियोजना को प्रायोगिक रूप से शुरू किया गया था और इसमें हिस्सा लेने वालों की सेहत और कल्याण में काफी सुधार देखने को मिला था। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने इस परियोजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने देखा है कि कर्मचारियों को इस तीन महीने के कार्यक्रम से लाभ हुआ है, लेकिन इसका उद्देश्य यह है कि वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए दीर्घकालिक आदतें अपनाएं।’’
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक नगर पुलिस संभाग से शुरू हुई इस पहल का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि इसमें और भी पुलिसकर्मी शामिल हो सकें और उन्हें सेहत से जुड़ी ऐसी व्यवस्थित सुविधाएं दी जा सकें जिनसे पुलिस बल को लाभ हो। खुशी परियोजना’का समापन प्रतिभागियों की 90 दिनों की स्वास्थ्य यात्रा के विस्तृत मूल्यांकन और पहले दिन से 90वें दिन तक उनकी प्रगति का ब्योरा देने वाली रिपोर्ट के साथ होगा।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
