कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बारे में इस्लामी विद्वान कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार की टिप्पणी पर असहमति जताने के बाद सुन्नी मुस्लिम संगठनों की ओर से आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का रविवार को बचाव किया और कहा कि पार्टी उनके रुख के साथ मजबूती से खड़ी है। कंथापुरम ने कहा था कि महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से ‘बड़ी तबाही’ होगी। इसपर कई प्रमुख लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई, जिनमें सतीशन भी शामिल हैं। उन्होंने इस विचार को 19वीं सदी की सोच बताया था। कई इस्लामी संगठनों ने कंथापुरम का समर्थन किया और सतीशन के रुख की आलोचना की। समस्त केरल जमीयत-उल उलेमा के ईके सुन्नी गुट के मुखपत्र ‘सुप्रभातम’ ने सतीशन की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।
केरलम में इस्लाम में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज होने के बीच कांग्रेस की केरलम इकाई के अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री सनी जोसेफ ने कहा कि महिलाओं की सार्वजनिक भागीदारी को लेकर मुसलियार की टिप्पणी से सतीशन की असहमति जरूरी है। कन्नूर में पत्रकारों से बातचीत में जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो विचारों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है और हर व्यक्ति के अपने तरीके से काम करने के अधिकार को मान्यता देती है। उन्होंने कहा, ‘कुछ विचारों से असहमति हो सकती है और मुख्यमंत्री ने जिस तरह अपनी असहमति जताई, वह महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इस रुख पर मजबूती से कायम है।”
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
