ऑपरेशन तूफ़ान: केरल में 10,883 लोग गिरफ़्तार, 10,070 मामले दर्ज

img

तिरुवनंतपुरम, रविवार, 06 सितंबर 2026। केरल पुलिस के मादक पदार्थो से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ़ चल रहे अभियान 'ऑपरेशन तूफ़ान' के तहत अब तक पूरे राज्य में 10,883 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और 10,070 मामले दर्ज किए गए हैं। ये गिरफ़्तारियां अभियान के हिस्से के तौर पर राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर की गई जांच के दौरान हुईं। पिछले दिन 34 मामलों में 39 और लोगों की गिरफ़्तारी के साथ ही ‘ऑपरेशन तूफ़ान’ के तहत दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,070 हो गई है। पुलिस ने अब तक इस ऑपरेशन के तहत 23,438.746 ग्राम एमडीएमए , 1,214.354 किलोग्राम गांजा और 4,738.269 ग्राम हशीश ऑयल ज़ब्त किया है।

पिछले दिन दर्ज मामलों में से 12 मामले कम मात्रा में नशीले पदार्थ रखने से जुड़े थे, एक मामला मध्यम मात्रा और दो मामले कमर्शियल मात्रा से है। इसके अलावा, 19 मामले स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत और 25 मामले सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटहीपीए) के तहत दर्ज किए गए।
इन मामलों में ज़ब्त की गई चीज़ों में 1,995.470 ग्राम एमडीएमए, 1.176 किलोग्राम गांजा और 0.1 ग्राम हशीश ऑयल शामिल है।

केरल पुलिस ने ‘ऑपरेशन तूफ़ान’ के तहत अकेले पिछले दिन राज्य भर में 12 जागरूकता कक्षायें आयोजित कीं। अब तक, 9,529 जागरूकता कक्षा और 649 काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जा चुके हैं। स्कूल और कॉलेज सुरक्षा समूह की अगुवाई में 6,698 और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आम लोग मादक पदार्थो की तस्करी के बारे में जानकारी सीधे पुलिस को मोबाइल नंबर पर या व्हाट्सएप के ज़रिए दे सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इन नंबरों के ज़रिए जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement