अमेरिका में मुसलमानों को लेकर भागवत का दावा खोखला : दिल्ली में पत्रकारों पर ‘हमले’ के बाद महबूबा
श्रीनगर, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले ने अमेरिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस दावे को खोखला साबित कर दिया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदायों को भारत का अभिन्न हिस्सा करार दिया था। महबूबा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यह कहना कि मुस्लिम भारत का अभिन्न हिस्सा हैं, दिल्ली के एक पुलिस थाने में दो मुस्लिम महिला पत्रकारों पर कथित हमले के बाद फिर खोखला साबित होता है।’’ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब यह मामला केवल कट्टरपंथी तत्वों द्वारा मुसलमानों को निशाना बनाए जाने तक सीमित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब यह केवल उन कट्टरपंथियों की भीड़ हिंसा भर की बात नहीं है, जो गोहत्या के आरोपों को लेकर मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर देते हैं। यह उन लोगों के बारे में है जिन्हें नागरिकों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो कथित तौर पर अल्पसंख्यकों को पीटने, अपमानित करने और डराने के लिए अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।”
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो पीडीए पढ़ेगा’ : अखिलेश यादव
लखनऊ, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष औ ...
-
पढ़ाई में एआई और नयी प्रौद्योगिकियां निभा सकती हैं अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सोरेन
रांची, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोर ...
-
अनोखे नवोन्मेष के लिए 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। सचल वैज्ञानिक प्रयोगशाला बन ...
