पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा की राजधानी पणजी में सोमवार को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि परिषद में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव शामिल हैं। बैठक का आयोजन अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय की ओर से गोवा सरकार की मेजबानी में किया जा रहा है। गृह मंत्री इस परिषद के अध्यक्ष हैं जबकि गोवा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं। सदस्य राज्यों में से एक राज्य का मुख्यमंत्री हर साल बारी-बारी से उपाध्यक्ष होता है। बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री और दो वरिष्ठ मंत्री, साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में राज्यों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पहले मुख्य सचिवों की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति में चर्चा होती है। इसके बाद ये क्षेत्रीय परिषद की बैठक में रखे जाते हैं। परिषदों की भूमिका सलाहकारी है और ये दो या अधिक राज्यों या केंद्र और राज्यों से जुड़े मुद्दों पर संवाद, सहयोग और समाधान का मंच है। पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों की कुल 70 बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच और फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (112) , खाद्य सुरक्षा, गांवों में बैंकिंग सुविधा, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सुधार, शहरी योजना, सहकारिता, साइबर अपराध और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।
Similar Post
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
