पंजाब के जालंधर में गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, गुरुवार, 03 सितंबर 2026। पंजाब के जालंधर जिले में बृहस्पतिवार को गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित यह कारखाना घने काले धुएं और आग की लपटों में घिर गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब सवा नौ बजे मिली। इसके बाद पांच से छह दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।’’ अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी घने काले धुएं से ढक गयी।
Similar Post
-
दिल्ली के कारोबारी के घर के बाहर गोलीबारी कराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्व ...
-
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए दाखिल कर सकते हैं फॉर्म 6 : निर्वाचन आयोग ने अदालत में कहा
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली उच् ...
-
सिरसा में थाने के पास ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
