जयशंकर कल से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 02 सितंबर 2026। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूक्रेन के अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित होगी और साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।
Similar Post
-
जम्मू से श्री बाला देवी मंदिर की दो दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू
जम्मू, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर क्षत्रिय समाज की ओ ...
-
सत्ता परिवर्तन के राजनाथ के आरोप पर सिब्बल का पलटवार, कहा- अब सरकार के जाने का समय आ गया है
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ...
-
छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
