नेपाल बाढ़: 287 भारतीय नागरिक लापता, 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया

img

नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद वहां 287 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं तथा शनिवार को चार और लोगों को बचाये जाने के बाद सुरक्षित बचाये गये भारतीय नागरिकों की संख्या बढकर 88 हो गयी है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ के कारण चीन के क्षेत्र में फंसे 120 भारतीय नागरिक आज वहां से जमीन के मार्ग से होते हुए नेपाल पहुंच गये। मंत्रालय ने बताया कि आज चार भारतीय नागरिकों को रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना से बचाया गया। उनके शीघ्र ही काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है। इनके नाम रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिनहाजुद्दीन है।

राहत और बचाव कार्यों में भारत के सहयोग का उल्लेख करते हुए मंत्रालय ने कहा है कि भारत से छह फोरेंसिक विशेषज्ञ टीमों के आज काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है, जिससे कि मृत लोगों के पार्थिव शरीरों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में सहायता की जा सके। इसके अलावा सुरंग बचाव के लिए एक विशेष तकनीकी टीम कल काठमांडू पहुंची और प्रभावित क्षेत्र में सुरंग बचाव में सहायता के लिए आज से काम शुरू कर दिया। उनकी सिफारिश के आधार पर, उपकरणों के साथ भारत की एक विशेष सुरंग बचाव टीम के आज नेपाल पहुंचने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नेपाल में फंसे सभी नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जायेगी। इसी व्यवस्था के तहत शुक्रवार को 21 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे थे। भारत ने अब तक तीन विमानों में कई टन राहत सामग्री काठमांडू भेजी है और उसने नेपाल को हर तरह की मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement