भारत 12 सितंबर को करेगा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। ब्रिक्स देशों का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को यहां भारत मंडपम में भारत की मेजबानी में होगा। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच आमंत्रित नेता भी शामिल होंगे। वर्ष 2026 के लिए भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मार्गदर्शन “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” विषय कर रहा है। शिखर सम्मेलन में साझा प्राथमिकताओं पर ब्रिक्स के भीतर सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जबकि नेता वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के पारस्परिक हित के मामलों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
भारत की अध्यक्षता के तहत, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को तीन स्तंभों यानी राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय, तथा सांस्कृतिक और जन-से-जन आदान-प्रदान के तहत मजबूत करने के लिए देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्च-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इन कार्यक्रमों के साथ-साथ व्यापार-से-व्यापार और जन-से-जन पहलों ने व्यावहारिक और विकासोन्मुखी परिणामों के माध्यम से ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। उसने इस वर्ष एक जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। वर्ष 2026 ब्रिक्स की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है।
Similar Post
-
नेपाल में आई बाढ़ से उप्र, बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर कोई असर नहीं: एनडीआरएफ
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआ ...
-
एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृ ...
-
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के स ...
