भारतीय एजेन्सियों ने इस वर्ष 51 कुख्यात अपराधियों को निर्वासित कराने में सफलता हासिल की
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। भारतीय सुरक्षा एजेन्सियों ने लुधियाना के विफल ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन भारतीय गैंगस्टरों को मलेशिया से निर्वासित कराने में सफलता हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेन्सियों ने इस वर्ष अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को निर्वासित कराने में कामयाबी हासिल की है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह बात कही। गृह मंत्रालय ने कहा कि भारतीय एजेंसियों ने तीन भगोड़े भारतीय गैंगस्टरों को गिरफ्तार करवाया है, उन्हें मलेशिया से भारत निर्वासित कराकर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
फरार आरोपियों, जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवंदीप सिंह, के बंबीहा गैंग से जुड़े होने की बात कही गई है और उन पर जबरन वसूली, सीमा-पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा लुधियाना में विफल किए गए ग्रेनेड हमले सहित कई अपराधों का आरोप है। गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षित भारत के विज़न के तहत एजेंसियों ने इस वर्ष अब तक 51 कुख्यात अपराधियों के निर्वासन में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि इन तीनों को 19 अगस्त को यहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पहुंचने पर गिरफ्तार करने के बाद लुधियाना ग्रेनेड हमले की जांच के लिए पंजाब ले जाया गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि इस गिरोह के सदस्यों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
