संसद के मानसूत्र सत्र के औपचारिक समापन का इंतजार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के दस दिन बाद भी मानसून सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है, जिससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार बिना नया सत्र बुलाए कोई अहम कानून पारित कराना चाहती है। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। आमतौर पर, अगले तीन से चार दिन के भीतर सत्रावसान कर दिया जाता है। हालांकि, रविवार सुबह तक मानसून सत्र के सत्रावसान की अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। इससे पहले, बजट सत्र 18 अप्रैल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था और 20 अप्रैल को उसका सत्रावसान हुआ था।
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति सरकार की सिफारिश पर सत्र बुलाते हैं और उसका सत्रावसान करते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए उसमें संशोधन करने वाला विधेयक ला सकती है। महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित करने की कोशिश बजट सत्र के दौरान नाकाम रही थी क्योंकि सरकार जरूरी संख्या बल नहीं जुटा पाई थी। विपक्षी दलों, खासकर दक्षिण के दलों ने चिंता जताई थी कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से लोकसभा में उनकी ताकत कम हो जाएगी।
उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए, सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों की संख्या में एक समान 50 प्रतिशत की वृद्धि करने के फॉर्मूले पर काम किया है। इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार स्वतंत्रता दिवस के बाद संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने की कोशिश कर सकती है। संसद के मानसून सत्र के अवसान में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘‘दागदार’’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें।
Similar Post
-
केरलम: एमडीएमए तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कोच्चि, शनिवार, 23 अगस्त 2026। आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ल ...
-
उच्चतम न्यायालय झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में ‘धांधली’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय झारखंड संयुक् ...
-
संसद के मानसूत्र सत्र के औपचारिक समापन का इंतजार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। संसद के दोनों सदनों की कार्यवा ...
