गंगोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
देहरादून, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन रविवार सुबह गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से वाहन सवार यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी के प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण केंद्र से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स का ब्रेक फेल होने के कारण रोड पर ही पलटने की सूचना मिली। बताया जाता है कि वाहन संख्या यूके 14 पीए 5006 में 17 यात्री सवार थे। जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री गुजरात के है और सभी सुरक्षित हैं।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
