फरवरी 2027 में नई दिल्ली में होगा 5 वां कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। भारत अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने और सुरक्षित, स्वच्छ एवं अधिक सुरक्षित समुद्री क्षेत्र के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के तहत फरवरी 2027 में नई दिल्ली में 5वें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट (CGGS) की मेजबानी करेगा। यह आयोजन भारतीय तटरक्षक बल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर होगा। समिट की तैयारियों के तहत भारतीय तटरक्षक बल ने हाइब्रिड माध्यम से 5वें CGGS की वर्किंग लेवल मीटिंग आयोजित की। इसमें विभिन्न देशों के कोस्ट गार्ड और समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समुद्री संगठनों ने हिस्सा लिया।
बैठक में समिट की संस्थागत एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें CGGS मीटिंग गाइडलाइंस को बेहतर बनाने, सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत करने और CGGS वेबसाइट के विकास एवं प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पेशेवर विशेषज्ञता, परिचालन अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के जरिए सामूहिक क्षमता निर्माण तथा भविष्य के सहयोगी कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित गतिविधि कैलेंडर को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। 5वां CGGS भारत के MAHASAGAR विजन और सहयोगात्मक एवं दूरदर्शी समुद्री व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण मंच होगा। भारत ने वैश्विक समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
