गुवाहाटी में पंजाब का मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
गुवाहाटी, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी में शुक्रवार को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 80 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने की। शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘एसटीएफ असम ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी कर 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। असम पुलिस ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में मजबूती से योगदान दे रही है।’
एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ की एक खेप के सौदे की विशेष सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘हमें सूचना मिली थी कि पंजाब का यह तस्कर एक खेप लेने के लिए गुवाहाटी में ठहरा हुआ है। इसके आधार पर हमने छापेमारी की। उन्होंने बताया कि आरोपी को मणिपुर से खेप मिली थी, जिसे एसटीएफ ने उस अपार्टमेंट में रखे एक बैग से बरामद किया, जहां वह रह रहा था। उन्होंने बताया, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।’
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
