केजरीवाल ने झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को मंगलवार को समर्थन दिया। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करता हूं और सरकार से उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील करता हूं। छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’ झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कामकाज में व्यापक सुधारों तथा कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र राज्य में 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया जब उन्होंने झारखंड विधानसभा की ओर मार्च निकाला लेकिन इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
Similar Post
-
फॉर्म-7 के जरिए सपा समर्थकों के वोट काटे गए, 2022 में चुनाव आयोग की गड़बड़ी से नहीं बन सकी सरकार : अखिलेश
लखनऊ, रविवार, 27 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य ...
-
संजय राउत का बड़ा आरोप, साजिश के तहत चुराए जाते हैं चुनाव
मुंबई, रविवार, 27 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउ ...
-
विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता
श्रीनगर, रविवार, 27 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उम ...
