झारखंड: पुलिस छात्र आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी
रांची, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को यहां हुए छात्रों के ‘शांतिपूर्ण’ विरोध प्रदर्शन में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि विधानसभा की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के साथ हुई झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सोमवार को आंदोलन के 17वें दिन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने संवाददाताओं से कहा, ‘छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी।’ रंजन ने बताया कि सोमवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को ‘हल्का लाठीचार्ज’ करना पड़ा।
Similar Post
-
फॉर्म-7 के जरिए सपा समर्थकों के वोट काटे गए, 2022 में चुनाव आयोग की गड़बड़ी से नहीं बन सकी सरकार : अखिलेश
लखनऊ, रविवार, 27 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य ...
-
संजय राउत का बड़ा आरोप, साजिश के तहत चुराए जाते हैं चुनाव
मुंबई, रविवार, 27 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउ ...
-
विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता
श्रीनगर, रविवार, 27 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उम ...
