बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को यहां दो थानों का औचक निरीक्षण किया और बाद में राज्य के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मुख्यालय के कामकाज की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शहर के पश्चिमी हिस्से में वाटगंज थाने और फिर इकबालपुर थाने का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने थानों में बुनियादी ढांचे का जायजा लिया, आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच की और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इन दौरों के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-पोर्ट डिवीजन) हरिकृष्ण पाई भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
बाद में मुख्यमंत्री मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर अग्निशमन और आपात सेवा विभाग के मुख्यालय गये। उनके साथ अवर मुख्य सचिव खलील अहमद और पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपात सेवा महानिदेशक अनुज शर्मा भी मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया, ''ये दौरे मुख्यमंत्री के दिन के तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे।'' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने थानों और अग्निशमन विभाग के कामकाज का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
