मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को मांग की कि कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों और अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले हमलावरों की पहचान सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर ये आतंकवादी कहां से आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘उन्हें (प्रशासन को) लोगों को बताना चाहिए कि इन हत्याओं को कौन अंजाम दे रहा है। हमसे सिर्फ इतना कहा जाता है कि आतंकवादियों ने उन्हें मारा है। सवाल यह है कि जब सभी सीमाएं सील हैं, तो ये आतंकवादी कहां से आ रहे हैं?’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल के इस दावे को परखने के लिए हत्यारों का बेनकाब होना बेहद जरूरी है कि घाटी से आतंकवाद खत्म हो चुका है। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें और पूरी दुनिया को देखने दीजिए कि ये हत्यारे कौन हैं। क्या आतंकवाद खत्म हो गया है? आप खुद देख सकते हैं कि स्थिति में कितना बदलाव आया है।’
Similar Post
-
सतीशन नंबूथिरी गुरुवायूर मंदिर के मुख्य पुजारी चुने गए
गुरुवायुर (केरलम), गुरुवार, 17 सितंबर 2026। केरलम में बृहस्पतिव ...
-
नगर निगम जयपुर के पुनर्मतदान वाले चारों वार्डों का परिणाम घोषित
जयपुर, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, ...
-
भारत, भूटान की प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जयशंकर
थिंपू, गुरुवार, 17 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस् ...
